top of page
Search

सेब का सिरका - स्वस्थ जीवन के लिए...

सुस्त पाचन क्रिया, मधुमेह तथा कैंसर जैसे बिमारियों से आपको सुरक्षित रखे


सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब के सिरके के फायदों को देखते हुए पूरी दुनिया में लोग अब खाने में इसका उपयोग करने लगे हैं। हालांकि अम्लीय स्वाद होने के कारण इसे सीधे तौर पर खाने से मना किया जाता है।


सेब के सिरके का उपयोग आप कई चीजों के लिए कर सकते हैं। त्वचा में निखार लाने, बालों से रुसी हटाने के अलावा मोटापा दूर करने में सेब के सिरका काफी असरदार माना जाता है। इसी वजह से इसका सबसे अधिक उपयोग मोटापा कम करने के लिए ही किया जाता है। इसके औषधीय गुणों के कारण लोग इसे हेल्थ सप्लीमेंट की तरह इस्तेमाल करते हैं.


सेब के सिरके से मिलने वाले पोषक तत्व :

सेब के सिरके में एसिटिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है और एसिटिक एसिड दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा सेब के सिरक में कई विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और लाभ पहुंचाने वाले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।


सेब के सिरके के औषधीय गुण :


सेब के सिरके में ऐसे गुण होते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। यह शरीर में ज़रुरी पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में भी मदद करती है। जिससे आप जो भी चीज खातें हैं उसका पूरा फायदा शरीर को मिलता है। पाचन को दुरुस्त रखने के अलावा या डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करती है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासो आदि त्वचा संबंधित समस्याओं से आराम दिलाते हैं।

सेब के सिरके के फायदे

सेब के सिरके के फायदे तो अनगिनत हैं, आपको अपनी ज़रुरत और बीमारी के हिसाब से इसका उपयोग करना चाहिए। सेब के सिरके का सेवन करने के कई तरीके हैं आप सलाद में इसका सेवन कर सकते हैं या कुछ पेय पदार्थों में इसकी थोड़ी मात्रा मिलाकर पी सकते हैं। आइये कुछ प्रमुख फायदों के बारे में जानते हैं।




वजन कम करने में मदद


सेब के सिरके का सबसे ज्यादा उपयोग वजन कम करने के लिए ही किया जाता है। लोगों की अच्छी खासी तादात इस समय मोटापे से परेशान है, ऐसे में सेब का सिरका उनकी समस्या दूर करने में काफी हद तक लाभकारी है। यह शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करती है और खासतौर पर बेली फैट को कम करने में मदद करती है।


लीवर के लिए फायदेमंद


विशेषज्ञों के अनुसार सेब के सिरके में ऐसे गुण होते हैं जो हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालती है और लीवर को साफ़ करती है। इस तरह यह लीवर की कार्यक्षमता बढ़ाती है और उसे स्वस्थ रखने में मदद करती है।



डायबिटीज


विशेषज्ञों के अनुसार सेब के सिरकेमें ऐसे गुण होते हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद करती है। यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं।


पेट फूलने की समस्या से राहत


सेब के सिरके का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। सिरके के अम्लीय गुण पेट की पाचक अग्नि को और बढ़ाते हैं जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और पेट फूलने या अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।


मुंहासों से आराम


सेब के सिरके का इस्तेमाल मुंहासे दूर करने में भी बहुत उपयोगी है। आमतौर पर मुंहासो की समस्या बैक्टीरिया के कारण होती है। सेब के सिरके में मौजूद एसिड की अधिक मात्रा बैक्टीरिया को खत्म कर देती है साथ ही संक्रमण को और फैलने से रोकती है। यह त्वचा के pH लेवल को भी नियंत्रित रखती है। मुंहासो के कारण चेहरे पर जो धब्बे या निशान पड़ जाते हैं उन पर सेब का सिरका लगाने से उनका रंग हल्का हो जाता है।


त्वचा के निखार के लिए


कई लोगों का मानना है कि सेब के सिरके के उपयोग से त्वचा और गोरी होती है जबकि ऐसा नहीं है। गोरा करने की बजाय यह चेहरे और त्वचा पर मौजूद दाग धब्बों को कम करती है जिससे त्वचा पहले से ज्यादा साफ़ और चमकदार नजर आती है।


डैंड्रफ दूर करने में सहायक


अगर आप बालों में डैंड्रफ होने से परेशान हैं तो अब परेशान होने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि सेब के सिरके से आप डैंड्रफ की समस्या को खत्म कर सकते हैं। सेब के सिरके में मौजूद एसिड, डैंड्रफ को बढ़ने से रोकते हैं और बालों में मौजूद तेल की अधिक मात्रा को कम करते हैं।


हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करती है


सेब का सिरका बैक्टीरिया को खत्म करने में असरदार भूमिका निभाती है। इसी गुण के कारण सेब के सिरके को फ़ूड प्रिजरवेटिव के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने पीने वाली चीजों में बैक्टीरिया को फैलने और संक्रमण फैलाने से रोक देती है। यही कारण है कि अचार या खाने पीने की कुछ ख़ास चीजों को लम्बे समय तक खराब होने से बचाने के लिए उसमें सिरका डाला जाता है।




कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद


कुछ शोधों के अनुसार सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड के स्तर को कम करती है। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव होता है।


गले की खराश


मौसम में बदलाव होना से या ठंडी गरम चीजें खा लेने से गले में खराश होना एक आम समस्या है। अगर आप अक्सर गले की खराश से परेशान रहते हैं तो सेब का सिरका आपके लिए काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण गले की खराश से जल्दी आराम दिलाते हैं।


इस तरह सेब का सिरका हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ प्रदान करता है।


गृहस्थ के किसानों द्वारा निर्मित ताजा व नैचुरल सेब का सिरका उपलब्ध है।


आर्डर करने के लिए निम्न विकल्पों में से चुनें:





5 views0 comments
bottom of page