Updated: Dec 22, 2020
प्रकृति का अद्भुत वरदान जो, इम्युनिटी बढ़ाने के अलावा डॉयबिटीज़ रोगियों के लिए भी है फ़ायदेमंद

आयुर्वेद में सबसे ज्यादा गुणकारी पौधों में से एक है गिलोय। गिलोय के सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है और संक्रमण का खतरा कम होता है। यही कारण है कि वर्तमान कोरोना वायरस महामारी के समय में गिलोय का महत्व पहले से अधिक बढ़ गया है। आयुर्वेद के सभी एक्सपर्ट्स और चिकित्सकों ने गिलोय को इस वायरस के खिलाफ प्रभावी बताया है। गिलोय के सेवन से इम्यूनिटी तो बढ़ती ही है, साथ ही इसके सेवन से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है, इसलिए गिलोय डायबिटीज रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद प्राकृतिक औषधि है।
डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है गिलोय?

डायबिटीज रोगी अगर गिलोय का नियमित सेवन करें, तो उनका शुगर कंट्रोल हो सकता है। इसका कारण यह है कि गिलोय के सेवन से शरीर में इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है। गिलोय में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जिसके कारण ये शरीर के ग्लूकोज के स्तर को कम करता है। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) द्वारा किए गए एक अध्ययन में बताया गया है कि गिलोय एक बेहतरीन एंटी-डायबिटिक औषधि है, जो इंसुलिन की कार्यक्षमता को दोगुना बना देती है। यही कारण है कि डायबिटीज रोगी अगर गिलोय का सेवन करें, तो वो हेल्दी लाइफस्टाइल जी सकते हैं।
पेट के लिए भी फायदेमंद है गिलोय

डायबिटीज रोगियों के जीवन में खानपान से जुड़े परहेज महत्वपूर्ण हो जाते हैं, इसलिए अक्सर डायबिटीज रोगियों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन गिलोय के सेवन से ये काम भी आसान हो जाता है। इसके अलावा गिलोय शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। ब्लड शुगर के अलावा ब्लड प्रेशर को मेनटेन करने में भी गिलोय को फायदेमंद पाया गया है।
जिंक, पोटैशियम और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर गिलोय का सेवन आपको डायबिटीज जैसी घातक बीमारी से बचा सकता है।
कैसे करें गिलोय का सेवन?
गृहस्थ द्वारा तैयार किया गया शुद्ध गिलोय जूस उपलब्ध है। गिलोय के जूस को सुबह खाली पेट ले सकते हैं। अगर स्वाद की समस्या आ रही है, तो थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
(रेफरेंस-
1. Wealth of India: A dictionary of Indian Raw Materials and Industrial Products. 1st ed. Vol X. New Delhi: CSIR; 2003. Anonymous; pp. 251–2. [Google Scholar]
2. Aima RK. "Pictorial Guide to Plants". 1st ed. Dehradun: Natraj Publishers; 2003. pp. 454–5. [Google Scholar])
गृहस्थ द्वारा तैयार शुद्ध गिलोय जूस ऑर्डर करने के लिए, उपरोक्त सुविधाओं में से एक अपनायें -
